RPF Constable Syllabus in Hindi : रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से प्रतिवर्ष रेलवे विभाग में अनेक उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। अगर आप ही रेलवे सुरक्षा बल की नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इसकी तैयारी करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हमने RPF Constable Syllabus in Hindi कवर किया है।
रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी लगने के लिए आपको इस परीक्षा की तैयारी को करना होगा, जिसके लिए आपको सिलेबस के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस पोस्ट में रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस, परीक्षा पैटर्न को दिया गया है।
RPF Constable Syllabus in Hindi

RPF Constable Bharti Overview
| परीक्षा नाम | RPF Constable परीक्षा |
| परीक्षा करवाने वाली संस्था | रेलवे सुरक्षा बल |
| नौकरी स्थान | भारतीय रेलवे में कहीं भी |
| योग्यता | दसवीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 28 वर्ष |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
| विभाग वेबसाइट | https://rpf.indianrailways.gov.in/ |
RPF Constable Selection Process
चयन प्रक्रिया में मुख्यतः तीन स्टेप्स होते हैं –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) : आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के सबसे पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) : कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन : PET और PMT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन प्रदान किया जाएगा।
RPF Constable CBT Exam Pattern
- आरपीएफ कांस्टेबल की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। इसमें सवाल MCQ टाइप के पूछे जाते हैं।
- परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंकगणित, सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- लिखित परीक्षा को 120 अंकों की होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है यानी कि प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| सामान्य ज्ञान | 50 | 50 |
| अंकगणित | 35 | 35 |
| सामान्य बुद्धिमता | 35 | 35 |
| कुल | 120 | 120 |
RPF Constable Syllabus in Hindi
1. सामान्य ज्ञान (General Awareness)
इस भाग में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स इत्यादि से सवाल पूछे जाते है। इस भाग के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:
वर्तमान घटनाएँ : राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ
भारतीय इतिहास और संस्कृति: महत्वपूर्ण तिथियां और घटनाएं
भूगोल : भारत के प्रमुख भौतिक और राजनीतिक पहलू
भारतीय संविधान : मौलिक अधिकार और कर्तव्य
सामान्य विज्ञान : भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के मूल सिद्धांत
खेल और पुरस्कार: प्रमुख टूर्नामेंट और उपलब्धियां
2. अंकगणित (Arithmetic)
संख्या प्रणाली : पूर्णांक, भिन्न, दशमलव
प्रतिशत और अनुपात : प्रतिशत, अनुपात और समानुपात
समय और कार्य : गति, दूरी और समय के प्रश्न
लाभ और हानि : सरल गणनाएँ
औसत
साधारण ब्याज
3. सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
मौखिक और गैर-मौखिक तर्कशक्ति : सीरीज, एनालॉजी और वर्गीकरण
पहेलियाँ और समस्या समाधान : तर्कशक्ति परीक्षण
डेटा इंटरप्रिटेशन : ग्राफ और चार्ट का विश्लेषण
RPF Constable शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस को जांचने के लिए किया जाता है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक होते हैं :
RPF Constable Physical Efficiency Test (PET)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए :
- 1600 मीटर दौड़ : 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी
- लंबी कूद : 14 फीट
- ऊंची कूद : 4 फीट
महिला उम्मीदवारों के लिए :
- 800 मीटर दौड़ : 3 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी
- लंबी कूद : 9 फीट
- ऊंची कूद : 3 फीट
RPF Constable Physical Measurement Test (PMT)
शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) के तहत उम्मीदवारों की शारीरिक मानकों की जांच की जाती है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मानक अलग-अलग होते हैं:
| श्रेणी | ऊंचाई (सेमी) | छाती (सेमी) |
| पुरुष | 165 | 80 (फुला हुआ) |
| महिला | 157 | लागू नहीं |
यह भी देखें –