HSSC CET Notification 2025 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा Haryana CET परीक्षा करवाने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन 26 मई 2025 को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। CET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मई 2025 से 12 जून 2025 के बीच में जारी रहेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा अभी ग्रुप सी पदों पर भर्ती करने के लिए Haryana CET Notification जारी किया है।
हरियाणा के जो भी युवा CET परीक्षा की नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। जिन भी युवाओं ने 12वीं पास किया हुआ है वे आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी को कवर करेंगे, जिसमें आवेदन शुल्क, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस इत्यादि जानकारी मिलेगी।
HSSC CET Notification 2025

HSSC CET Notification 2025 Overview
विभाग का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग |
जॉब स्थान | हरियाणा |
पद | विभिन्न ग्रुप सी पद |
कुल पद | – |
आवेदन शुरू | 28 मई 2025 (11:59 PM) |
आवेदन की अंतिम तारीख | 12 जून 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
विभाग वेबसाइट | hssc.gov.in |
HSSC CET Form Date 2025
नोटिफिकेशन जारी तारीख | 26 मई 2025 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 28 मई 2025 (11:59 PM) |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तारीख | 12 जून 2025 (11:59 PM) |
फीस भरने की अंतिम तारीख | 14 जून 2025 (06:00 PM) |
परीक्षा तारीख | बाद में जारी |
HSSC CET 2025 Eligibility
ग्रुप सी पदों के लिए CET परीक्षा में उपस्थित होने की पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं है। 12वीं के समकक्ष कोई भी शैक्षणिक योग्यता भी मान्य होगी।
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता |
ग्रुप सी | 12वीं पास/ समकक्ष |
HSSC CET 2025 Age Limit
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख को आधार रखकर की जाएगी।
आयु सीमा : 18 से 42 वर्ष
HSSC CET Registration 2025 Application Fee
- UR (Male) : Rs.500/-
- SC/OBC/ST/Female : Rs.250/-
HSSC CET Registration 2025 Documents
- 10वीं/ 12वीं/ डिप्लोमा मार्कशीट
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
HSSC CET 2025 Exam Pattern
HSSC CET ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा स्तर में दसवीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल MCQ टाइप में होंगे।
- परीक्षा में कुल MCQ : 100 सवाल
- कुल नंबर : 90
- परीक्षा समय : 1 घंटा 45 मिनट
न्यूतम पास अंक :
- सामान्य वर्ग : 50%
- रिज़र्व वर्ग : 40%
सामान्य पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं-
- सामान्य जागरूकता, तर्क, मात्रात्मक क्षमता, अंग्रेजी, हिंदी, और कंप्यूटर ज्ञान से 75% वेटेज और
- हरियाणा के इतिहास, समसामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति आदि के लिए 25% वेटेज रहेगी।
विषय | कुल प्रश्न |
GK, Reasoning, Math, Hindi, English, Computer Knowledge | 75 |
Haryana GK (हरियाणा का इतिहास, समसामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति, करेंट अफेयर्स इत्यादि) | 25 |
सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होगा और ऑफ़लाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक प्रश्न के लिए, अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में चुनने के लिए चार विकल्प दिए जाएँगे। अपना पसंदीदा विकल्प चुनने के बाद, प्रत्येक अभ्यर्थी को ओएमआर शीट में संबंधित गोले को भरना होगा।
गलत विकल्प भरने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का प्रयास नहीं करना चाहता है, तो उसे ओएमआर शीट में पाँचवाँ गोला भरना होगा। ऐसा न करने पर एक अंक काटा जाएगा। दूसरे शब्दों में, प्रत्येक अ-प्रयासित प्रश्न के लिए, एक अंक घटाकर नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
HSSC CET 2025 Syllabus

अन्य जानकारी
HSSC CET Notification 2025 PDF
यह भी देखिए –