HSSC CET Group D Notes PDF

HSSC CET Group D Notes PDF :   हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Group D पदों पर भर्ती करने के लिए CET परीक्षा करवाई है। जो भी युवा हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होगा। ग्रुप डी पदों के लिए केवल एक ही परीक्षा होती है जिसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। 

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस भर्ती के सिलेबस के बारे में पता होगा। अगर आप सिलेबस संबंधित और जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को HSSC Group D Syllabus PDF देखें। सिलेबस देखने के बाद आपको पता लग गया होगा कि इस परीक्षा में विभिन्न सब्जेक्ट से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। अगर आप इस भर्ती परीक्षा के लिए हस्तलिखित नोट्स और किताबों की पीडीएफ की तलाश कर रहे हैं तो इस पोस्ट में उसके बारे में बताएंगे।

HSSC CET Group D Notes PDF

HSSC CET Group D Notes PDF
HSSC CET Group D Notes PDF

HSSC CET Group D Vacancy Overview

विभाग का नामहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
जॉब स्थानहरियाणा
पद नामGroup D (लेवल-1)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
विभाग वेबसाइटhssc.gov.in

HSSC CET Group D Exam Pattern

HSSC CET Group D भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा स्तर में दसवीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल MCQ टाइप में होंगे।

  • परीक्षा में कुल MCQ : 100 सवाल
  • कुल नंबर : 100
  • परीक्षा समय : 1 घंटा 45 मिनट

न्यूतम पास अंक :

  • सामान्य वर्ग : 50%
  • रिज़र्व वर्ग : 40%

सामान्य पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं-

  • सामान्य जागरूकता, तर्क, मात्रात्मक क्षमता, अंग्रेजी, हिंदी, और कंप्यूटर ज्ञान से 75% वेटेज और
  • हरियाणा के इतिहास, समसामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति आदि के लिए 25% वेटेज रहेगी।
विषयकुल प्रश्न
GK, Reasoning, Math, Hindi, English, Science75
Haryana GK (हरियाणा का इतिहास, समसामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति, करेंट अफेयर्स इत्यादि)25

सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होगा और ऑफ़लाइन (ओएमआर आधारित) लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रत्येक प्रश्न के लिए, अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में चुनने के लिए चार विकल्प दिए जाएँगे। अपना पसंदीदा विकल्प चुनने के बाद, प्रत्येक अभ्यर्थी को ओएमआर शीट में संबंधित गोले को भरना होगा।

गलत विकल्प भरने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का प्रयास नहीं करना चाहता है, तो उसे ओएमआर शीट में पाँचवाँ गोला भरना होगा। ऐसा न करने पर एक अंक काटा जाएगा। दूसरे शब्दों में, प्रत्येक अ-प्रयासित प्रश्न के लिए, एक अंक घटाकर नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

HSSC CET Group D Notes PDF

HSSC CET Group D Notes PDF (All Subject)Download Now

Leave a Comment